देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा ने शुक्रवार को लैंसडाउन चौक पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया और दलितों के अपमान के विरोध में पार्टी का पुतला फूंका।प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह घुनियाल के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं पहले महानगर कार्यालय में एकत्र हुए और वहां से पुतले के साथ लैंसडाउन चौक तक पहुंचे। जहां पर नारेबाजी के साथ कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। बलबीर सिंह घुनिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार दलित विरोधी मानसिकता से काम कर रही है। समय-समय पर उसके नेताओं द्वारा दलितों का अपमान किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी व उसके कार्यकर्ता दलित समाज के प्रति छोटी सोच की राजनीति को सहन नहीं करेगा। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकर...