देहरादून, अगस्त 14 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता भाजपा मसूरी मंडल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मालरोड श्री सिरडी सांई मंदिर के समीप शहर वासियों व पर्यटकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने तिरंगा लिया व उसे सम्मान के साथ ले गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी में पूरे उल्लास व उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है और लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के अंदर राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करने के साथ ही देश के झंडे को विश्व पटल पर ले गए, जहां पर भारत के झंडे का पूरा सम्मान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारावाला में निकाली तिरंगा यात्रा इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के म...