देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता भाजपा मसूरी मंडल ने लंढौर स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 110वीं जयंती मनाई और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके त्याग और देश के लिए किए गए योगदान को याद किया गया।शुक्रवार को कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पार्क और प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, संगठनकर्ता और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से थे। उन्होंने एकात्म मानववाद की विचारधारा के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका मानना था कि भारत को सशक्त बनाना चाहिए। यह भी पढ़ें- मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उन्हीं के विचारों को लेकर यह दिवस अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है...