देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: देहरादून। निकाय चुनाव और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में भाजपा ने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

जिम्मेदारियों की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उत्तराखंड प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभ नंद जोशी के निर्देश पर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने उत्तराखंड भाजपा के सभी 19 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने बताया कि संगठन को अधिक सक्रिय और गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिलावार जिम्मेदारिया दी हैं।

नियुक्त किए गए प्रभारियों की सूची घोषित जिम्मेदारियों के अनुसार आचार्य विपिन जोशी को नैनीताल, काशीपुर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, कोटद्वार, घनश्याम शर्मा को रूड़की, ऊधमसिंह नगर, रानीखेत, देहरादून महानगर, शेख...