देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मंदाकिनी विहार स्थित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष ब्रह्म किशोर शर्मा(74 वर्ष) के निधन पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व. ब्रह्म किशोर शर्मा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सेवा भावना और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका निधन भाजपा परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर...