देहरादून, सितम्बर 2 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री श्याम सुन्दर मंदिर पटेल नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को कथा वक्ता आचार्य मधुर कृष्ण ने कहा कि कथा से ज्ञान वैराग्य और भक्ति की वृद्धि होती है।उन्होंने कहा कि, कथा सुनने सुनाने और जीवन में उतारने से ही कथा का फल मिलता है। ध्रुव का प्रसंग सुनाते हुए बोले कि, ध्रुव ने कठोर तप और संकल्प से भगवान को मात्र पांच वर्ष में पा लिया था। इसलिए भगवान की भक्ति बाल्य काल से ही करनी उत्तम है। क्योंकि, बाल्य काल से अभ्यास रहेगा तभी उम्र के आखिरी पड़ाव तक मन लगेगा। भगवान ने जीवन कितना दिया है ये पता नहीं होता। इसलिए ध्रुव की तरह कठोर तप और संकल्प की प्रेरणा लेकर हमें भक्ति मार्ग पर चलना चाहिए। कथा में यजमान अमिश दुग्गल, भूपेन्द्र ...