देहरादून, नवम्बर 21 -- Dehradun News: देहरादून। श्री श्याम सुन्दर मंदिर पटेल नगर में देवोत्थान एकादशी पर्व पर सुबह प्रभात फेरी और शाम को भजन कीर्तन कर तुलसी शालीग्राम विवाह धूमधाम से किया गया। प्रभात फेरी का स्वागत बलजिंदर सहगल एवं करण सहगल ने आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से किया। भजन गायकों तेजेंद्र हरजाई, भूपेन्द्र चड्ढा, सुषमा भाटिया, प्रेम भाटिया, गौरव कोहली, चंद्र मोहन आनंद, ऋतु कालड़ा, किरण शर्मा एवं पार्षद डाली रानी मोहन ने गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे सतगुरु तेरी जिंदगानी रहे, सतगुरु मेरे कलम हाथ तेरे, हमारे हैं श्री गुरुदेव हमें किस बात की चिंता आदि गुरु भजन सुनाकर गुरु भक्ति से भरपूर कर दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: बांके बिहारी मंदिर में हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, गुलशन ...