Dehradun News: भगेड़ी महावतपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने 7 सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण
देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की ब्लॉक के अंतर्गत भगेड़ी महावतपुर जिला पंचायत सीट पर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी ने तीन सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, जबकि चार सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य खुर्शीदा के कैंप कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।क्षेत्र में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त करीब 20 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.