देहरादून, अक्टूबर 2 -- Dehradun News: हरिद्वार। बैंड-बाजों की गूंज, आकर्षक झांकियों और भगवान महावीर के जयकारों के बीच शुक्रवार को कनखल की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर कनखल से 33वीं गजरथ यात्रा धूमधाम से निकाल गई। स्वर्ण गजरथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान रही। यात्रा के दौरान जैन समाज के श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। कनखल के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान कर स्वागत किया गया। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर कनखल में आयोजित 33वें गजरथ यात्रा महोत्सव का आयोजन 105 आर्यिका रत्न विकक्षाश्री माताजी के सानिध्य में हुआ। यात्रा से पहले मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैन जागृति महिला मंडल की महिलाओं और बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति...