देहरादून, अगस्त 19 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। झंडा बाजार स्थित 167 वर्ष पुराने श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का दो दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माता का मंदिर में भव्य स्वागत किया गया।महोत्सव के दौरान भगवान की पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हवाई पुष्प वर्षा, ढोल-ताशों और आकर्षक रंगोली ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा जैन भवन से झंडा बाजार स्थित मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद अभिषेक, शांतिधारा और संगीतमय पूजन का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महो...