Dehradun News: भगवानपुर में सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर
देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: भगवानपुर। गत छह दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार गत शुक्रवार की देर रात्रि 40 वर्षीय फैक्ट्री कर्मी अरुण कुमार निवासी माहेश्वरी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई जिसमें मृतक की पत्नी सोनम ने पुलिस को तहरीर देते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.