Dehradun News: भगवानपुर में संदिग्ध पदार्थ खाने से विवाहिता की हालत बिगड़ी
देहरादून, सितम्बर 14 -- Dehradun News: भगवानपुर। किशनपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को संदिग्ध पदार्थ का सेवन करने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। विवाहिता ने किस पदार्थ का सेवन किया और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। वरिष्ठ उप निरीक्षक गोपाल दत्त ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.