Dehradun News: भगवानपुर में न्यायालय से गैरहाजिर चल रहा वारंटी गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 9 -- Dehradun News: भगवानपुर। न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वकुल पुत्र राकेश निवासी ग्राम महेश्वरी, भगवानपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी एक पुराने मामले में न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के दौरान लगातार गैरहाजिर चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बालम सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र और कांस्टेबल चंद्रविकाश शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.