Dehradun News: भगवानपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: भगवानपुर। क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुहाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीएन प्लास्टिक फैक्ट्री में स्क्रैप लेने आए काशीपुर निवासी नियाज अहमद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, मक्खनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से करौंदी निवासी इंतजार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.