देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: भगवानपुर। अदालत से नदारद चल रहे वारंटी को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने सोमवार को ग्राम रायपुर निवासी शाहरुख पुत्र नूरहसन को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ चोरी और चोरी का माल रखने के मामले में कार्रवाई चल रही थी। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीव चौहान और हेड कांस्टेबल गीतम सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...