देहरादून, अगस्त 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। धर्मपुर चौक स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में आयोजित दिव्य एवं भव्य संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ के सातवें दिव कथा व्यास आचार्य सुभाष जोशी ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव के गृहस्थ जीवन के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया।आचार्य जोशी ने कहा कि भक्तों के तर्क-कुतर्क, संशय और भ्रम को दूर करने के लिए भगवान शिव ने सती, जो दक्ष प्रजापति की पुत्री थीं, तथा बाद में माता पार्वती से विवाह कर गृहस्थाश्रम की लीला अपनाई। गृहस्थ धर्म को श्रेष्ठता प्रदान करने के लिए महादेव ने स्वयं आदर्श गृहस्थ का आचरण किया। भगवान शिव ने गृहस्थ जीवन में रहकर यह सिद्ध किया कि सांसारिक मोह-माया के बीच रहते हुए भी मनुष्य परम आध्यात्मिक ज्ञान और शांति को प्राप्त कर सकता है। भगवान शंकर और माता ...