Dehradun News: भंडारे के साथ भद्रकाली मंदिर में शिव महापुराण कथा का समापन
देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अनारवाला भद्रकाली मंदिर में चल रही शिवपुराण कथा का भंडारे के साथ भव्य समापन हो गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला स्थित भद्रकाली मंदिर में चल रही कथा के समापन में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कथा का श्रवण भी किया और व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य शिव प्रसाद ममगाई का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की। वहीं कथा के अंतिम दिन शिव प्रसाद ममगाईं ने कहा कि जिसके ह्दय में करुणा निवास करती है। उसके ह्दय में भगवान का वास होता है। इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, पुष्कर कैंथोला, आचार्य राहुल सती, आचार्य दिवाकर भट्ट, पकंज चौहान, सरस्वती प्रधान, तरुण सती मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.