Dehradun News: बड़कोट में बंद पड़ा पीएम जन औषधि केंद्र, लोगों ने शीघ्र खोलने की उठाई मांग
देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: बड़कोट। सरकार की ओर से आमजन को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि योजना बड़कोट में दम तोड़ती नजर आ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़कोट परिसर में संचालित पीएम जन औषधि केंद्र पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है, जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों को सस्ती और जरूरी दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक ओर सरकार जन औषधि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर धरातल पर केंद्र पर महीनों से ताला लटका होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सीएचसी परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र पर शुरुआत में कुछ दवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन धीरे-धीरे दवाओं की उपलब्धता कम होती चली गई। पर्याप्त दवाएं नहीं मिलने के कारण केंद्र की उपयोगिता प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.