देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मसूरी शाखा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, सनातन धर्म मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य, भजन और आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया, वहीं लक्ष्मी-नारायण की मनमोहक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता व राज्य आंदोलनकारी मनोज सैली ने किया। प्रोमिला नेगी ने नारायण और अंशी रावत ने लक्ष्मी की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। दोनों ने छोटे बच्चों के साथ राधा-कृष्ण के भजनों पर नृत्य किया।  इस अवसर पर बीके वर्षा और बीके किरण रस्तोगी ने जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा ...