Dehradun News: ब्रह्मपुरी में युवक की ट्रेन से कट कर मौत, स्थानीय लोगों ने हंगामा किया
देहरादून, अक्टूबर 6 -- Dehradun News: हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में देर रात एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। युवक नगर कोतवाली क्षेत्र से पटरी पार कर ब्रह्मपुरी जा रहा था। अचानक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इसकी सूचना पर देर रात ब्रह्मपुरी के स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत पर लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पिछले कई सालों से फुट ओवर ब्रिज की मांग को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोग रेलवे ट्रैक पार करते समय अपनी जान गंवा चुके हैं। ट्रैक पार करते समय हादसे का खतरा बना रहता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.