देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम देहरादून के विपक्षी पार्षदों ने नगर आयुक्त और मेयर को ज्ञापन सौंपकर अप्रैल में हुई बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों के अब तक लागू नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पार्षद निधि से 50 लाख रुपये तक के विकास कार्य, 10 लाख रुपये तक के कोटेशन वाले कार्य, सभी वार्डों में पर्यावरण मित्रों की तैनाती, करीब 700 पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति, कार्यों का हस्तांतरण और अन्य प्रस्तावों पर अब तक अमल नहीं हुआ है। साथ ही घास काटने के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए।विपक्षी पार्षदों ने मानसून को देखते हुए सभी लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने और बोर्ड बैठक के निर्णयों को जल...