देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के विरोध में प्रदर्शन कर लोकभवन गेट तक पहुंचे कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। बिना अनुमति प्रदर्शन करने, पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कैंट कोतवाली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत 30 नामजद व 10-15 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया था। दोपहर करीब 1:35 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी एनेक्सी बैरियर पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: अं...