Dehradun News: बेटे के इलाज के लिए पैसे ला रहे व्यक्ति पर हमला
देहरादून, जुलाई 6 -- Dehradun News: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के गांधीग्राम में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी अस्पताल तक घायल का पीछा करते हुए पहुंच गए। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने रविवार को दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांधीग्राम, कल्याण आश्रम के पास निवासी रानी ने बताया कि एक जुलाई की रात करीब 9:15 बजे उनके पति राजेश कुमार अपने बेटे के इलाज के लिए पैसे लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में कल्याण आश्रम चौक पर एक दुकान पर रुकने के दौरान स्थानीय निवासी धर्मवीर और कपिल ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और राजेश पर हमला कर दिया। हमले में राजेश की पीठ पर चोट आई और सिर में टांके लगे हैं। परिजन उन्हें दून अस्पताल ले गए। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.