Dehradun News: बेटी को परीक्षा दिलाने गए परिवार के बंद घर में चोरी
देहरादून, जुलाई 19 -- Dehradun News: रायपुर थाना क्षेत्र के नथुवावाला स्थित शक्ति विहार में दिनदहाड़े बंद मकान में चोरी हो गई। चोर ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी चुराकर ले गए। घटना के वक्त पीड़ित परिवार बेटी की परीक्षा दिलाने गया था। रायपुर थाना पुलसि ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेन नंबर-दो, शक्ति विहार नथुवावाला निवासी किरनपाल सिंह चौहान ने चोरी की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की दोपहर करीब 12:50 बजे वह परिवार के साथ अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए कार से चमन विहार गए थे। शाम करीब छह बजे उनका बेटा अनिरुद्ध चौहान दिल्ली से घर लौटा। उसने देखा कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। बेटे की सूचना पर बेटी की परीक्षा खत्म होते ही परिवार आनन-फानन में घर पहुंचा। जांच करने पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.