देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: डालनवाला क्षेत्र में एक 76 वर्षीय बीमार बुजुर्ग महिला को विश्वास में लेकर धोखे से आटर्नी तैयार कराने और उनका करीब 85 लाख रुपये का मकान बेचने का आरोप लगा है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनकी खाली जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से गुहार लगाने के बाद डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बंगाली कोठी, दून यूनिवर्सिटी रोड निवासी कुसुम पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सेवक आश्रम रोड, करनपुर में उनकी संपत्ति है। आरोप है कि अमनदीप सिंह होशियारपुर, पंजाब ने उनके परिवार से जान-पहचान बढ़ाकर उन्हें विश्वास में ले लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विवादित जमीन बेचकर 50 लाख हड़पने में दो पर केस 20 दिसंबर 2023 को पीड़िता अपने एक प्लॉट की रजिस्ट्री करव...