Dehradun News: बुजुर्ग दंपति के घर पर कब्जा कर पोते ने दिखाया चाकू
देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: शहर के लक्ष्मण चौक इलाके में एक बुजुर्ग दंपति के साथ उनके ही बेटे, बहू और पोते के क्रूरता और मकान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पोते ने बुजुर्ग दादी को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महीनों तक पुलिस और सीनियर सिटीजन सेल के चक्कर काटने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो बुजुर्ग ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। कांवली रोड, लक्ष्मण चौक निवासी 73 वर्षीय गरीब सिंह अपनी 65 वर्षीय पत्नी संतोष कौर के साथ रहते हैं। दोनों हृदय रोगी हैं और पत्नी की हार्ट सर्जरी हो चुकी है। बुजुर्ग सड़क किनारे कंठी-माला बेचकर अपना भरण-पोषण करते हैं। गरीब सिंह का कहना है कि उनके बेटे बिट्टू सिंह और बहू बबली कौर का व्यवहार उनके प्रति बेहद हिंसक था। इससे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.