Dehradun News: बीमार मकान मालिक को झांसे में ले किरायेदार ने तीन लाख ठगे
देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: बीमार मकान मालिक की मदद का झांसा देकर किरायेदार ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी पुरुष ने बैंक कर्मी बन पीड़ित का क्रेडिट कार्ड सेटलमेंट कराने और अन्य झांसे में रकम ली। विलासपुर कांडली निवासी महिला की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गीता यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अभय कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी श्वेता के साथ उनके मकान में किराये पर रहने आया था। आरोप है कि अभय ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर उनके बीमार पति रविंद्र सिंह को अपने झांसे में ले लिया। उसने विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड सेटलमेंट कराने और पेंट के व्यापार का लालच देकर उनसे कुल तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने उनके पति के खाते का पंजीकृत नंबर और ईमेल आईडी भी बदलवा दी। इसके बाद उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.