Dehradun News: बीमारी से परेशान 68 वर्षीय बिल्डर ने फंदा लगाकर दी जान
देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक 68 वर्षीय बिल्डर ने अपने मकान की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाने की बात लिखी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मयूर विहार चौकी इंचार्ज दीपक द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि एटीएस कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही मयूर विहार चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान एटीएस कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता (68) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि फंदे से उतारकर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे शिव गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.