देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: विकासनगर। किडनी की बीमारी से पीड़ित महिला को उपचार के लिए सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते खुलवाने और उनका इस्तेमाल साइबर ठगी में करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने महिला के नाम पर खुलवाए गए बैंक खातों में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त 50 हजार रुपये की धनराशि मंगवाई और एटीएम के जरिए निकाल ली। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दो बैंक पासबुक, एक एटीएम कार्ड और एक सिम कार्ड बरामद किया है।कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने साइबर सेल से प्राप्त संदिग्ध म्यूल खातों की सूची के आधार पर मामले की जांच की थी। भारतीय स्टेट बैंक की विकासनगर शाखा से संबंधित एक खाते की जांच में साइबर धोखाधड़ी से 50 हजार रुपये प्राप्त...