Dehradun News: बीकेटीसी कर्मचारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट नीति लागू करने की मांग
देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: श्रीनगर।श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए वन टाइम सेटलमेंट नीति लागू करने की मांग उठी है। बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को पत्र भेजकर इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि समिति में कई कर्मचारी 10 से 15 वर्ष या उससे अधिक समय से सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी यात्रा काल में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ ही शीतकालीन गद्दीस्थलों तथा अन्य कार्यस्थलों पर जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा स्थिरता, भविष्य की सुरक्षा और अन्य सेवा लाभों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।डॉ. पोस्ती ने छह अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से कर्मचारियों के हित में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.