देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: नई टिहरी।प्रसिद्ध सर्वोदय समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय बिहारी लाल की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान-2026 के लिए देश के प्रसिद्ध सर्वोदय नेता रमेश चंद्र शर्मा,उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् संजय राणा का चयन किया गया है। दोनों विभूतियों को यह सम्मान 19 मई 2027 को लोक जीवन विकास भारती बूढ़ाकेदार के स्थापना दिवस समारोह में प्रदान किया जाएगा। लोक जीवन विकास भारती बूढ़ाकेदार में स्वर्गीय बिहारी लाल के जन्मदिवस के अवसर पर उनके जीवन दर्शन एवं प्रेरणादायी कार्यों को स्मरण करते हुए प्रार्थना सभा और बैठक का आयोजन किया गया। जयशंकर नगवान के संयोजन में आयोजित बैठक में बिहारी लाल स्मृति समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सम्मान समारोह की तिथि निर्...