Dehradun News: बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू
देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: पौडी। नयार घाटी के बिलखेत में सोमवार से कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग से अनुमति मिलने के बाद एडवेंचर बकेट कंपनी ने पर्यटकों के लिए पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू की हैं। पहले दिन कंपनी के पायलट मयंक बिष्ट और तारा सिंह डंगवाल ने स्थानीय युवाओं के साथ सात उड़ानें भरीं। पैराग्लाइडिंग शुरू होने से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है। पौड़ी के जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी ने बताया कि पर्यटन कार्यालय निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू की गई है। इससे नयार घाटी में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और क्षेत्र को साहसिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.