Dehradun News: बिजली शोरूम से नगदी और सामान चोरी
देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: देहरादून। सहस्रधारा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास स्थित बिजली के शोरूम (हैवल्स गैलेक्सी) से चोर कीमती सामान और नकदी ले उड़े। घटना बीते 14 जुलाई की है। शोरूम के मालिक मनीष गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने सुबह 10:30 बजे अपना शोरूम खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से तारों के बंडल, पानी की मोटर, एक लैपटॉप और गल्ले से कुछ नकदी चोरी हो गई है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.