Dehradun News: बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना, पुलिस से नोकझोंक
देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: रुड़की। लगातार हो रही बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया और बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर महानगर कांग्रेस ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने धरनारत कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरना जारी रखा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार और हठधर्मिता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती से आम लोगों, व्यापारियों और छात्रों को भारी परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.