देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: फोटो देहरादून। बालाजी फाउंडेशन एवं देहरादून चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से झाझरा स्थित बालाजी धाम में 15वें एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राम-राम एसोसिएट, सेलाकुई देवेंद्र सिंह, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और डॉ. कमलेश खंडूरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में 67 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। 64 वर्षीय डीएस सजवाण रहे, जिन्होंने 47वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की। बालाजी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. नरेश प्रसाद भट्ट ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, कैंसर मरीजों और दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए फाउंडेशन आगे भी र...