Dehradun News: बालक-बालिका दोनों वर्ग में देहरादून ने जीता खिताब
देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी दून के परेड ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय 23वीं उत्तराखंड राज्य यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में देहरादून की टीम के शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम की।बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में देहरादून ने ऊधम सिंह नगर को 69-40 के अंतर से पराजित किया। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देहरादून के अंकित को 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' चुना गया। वहीं बालिका वर्ग के खिताबी मुकाबले में भी देहरादून का एकतरफा दबदबा देखने को मिला, जहां उसने हरिद्वार की टीम को 31-11 के बड़े अंतर से मात दी। बालिका वर्ग में शानदार खेल दिखाने वाली लतिका(टीम देहरादून) को 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 23वीं उत्तराखंड र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.