Dehradun News: बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सड़कों के गड्ढों से वाहन चालक-राहगीर परेशान
देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: देहरादून। शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और फिसलन के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। डीएल रोड, ओल्ड सर्वे रोड, आर्यनगर, रायपुर रोड, मयूर विहार पुलिस चौकी के बाहर, दून अस्पताल के बाहर समेत विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के दौरान जलभराव हो रहा है। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने आपदा कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग और टीम को मौके पर भेजने और स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.