देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता दून की सनाया भंडारी ने महज 12 वर्ष की उम्र में सीनियर वर्ग की राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर तीन पदक जीते। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह नवंबर में मेघालय के शिलांग में होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। सनाया सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की कक्षा आठ की छात्रा हैं।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में तीन पदक उनके चयन पर स्कूल के एमडी विपिन बलूनी ने उनको सम्मानित कर बधाई दी। कहा कि इतनी कम उम्र में सीनियर वर्ग में यह उपलब्धि हासिल करना असाधारण है। सनाया प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा हैं।17 और 18 अक्टूबर को टिहरी गढ़वाल में आयोजित नौवीं सीनियर राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोग...