देहरादून, सितम्बर 22 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग के तीसरे सत्र के दूसरे दिन बागेश्वर ऐरियल्स ने तीन विकेट से जीत हासिल की। बागेश्वर ऐरियल्स की सोना बडोला को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। मंगलवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में पिथौरागढ़ हरिकेन्स और बागेश्वर ऐरियल्स के बीच मैच खेला गया। बागेश्वर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनी। बैटिंग करने मैदान में उतरी पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने 20 ऑवर में 135 रन बनाए। इसमें गायत्री आर्या ने 35 गेंदों में 4 चौके लगाते हुए 41 और अनन्या मेहरा ने 25 गेंदों में 5 चौके मारकर 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बागेश्वर ऐरियल्स की टीम 19 ऑवर में 136 रन बनाकर विजेता टीम बन गई। इसमें सबसे ज्यादा रन सोना बडोला ने 50 गेंदों में 6 चौके लगाते हुए 57 रन बनाए। नंदनी कौशिक ने 35 गें...