Dehradun News: बाइक सवार युवकों ने युवक को पीटा, गंभीर घायल
देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा रोड पर शुक्रवार रात बाइक सवार युवकों ने सुनहरा निवासी सोनू के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद शनिवार को परिजन गंगनहर कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने सोनू के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.