देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: देहरादून। आईएसबीटी चौकी क्षेत्र के इन्द्रलोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला से 21 जून को चोरी हुई बाइक के मामले में पटेलनगर पुलिस ने एक महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है। यमुनोत्री एन्क्लेव, सेवलाकलां निवासी संजय सिंह के अनुसार उनकी बाइक घर के पास से दोपहर करीब 2:45 बजे चोरी हो गई थी। जिस पर सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...