देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: हरिद्वार। कोर्ट के आदेशों की तामील और एसएसपी के निर्देशों पर अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने बुधवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। चारों आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे और गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस ने सभी को उनके घरों से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्दुल पुत्र अजीम निवासी कस्बा बहादराबाद, शाकिर पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कस्बा बहादराबाद, अजीम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कस्बा बहादराबाद तथा राहुल पुत्र सूरजभान निवासी नन्दपुरी शान्तरशाह बहादराबाद को गिरफ्तार कर कोर्ट से जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...