Dehradun News: बहादराबाद की सड़क पर दिखा मगरमच्छ, वायरल वीडियो से स्थानीय लोगों में दहशत
देहरादून, सितम्बर 20 -- Dehradun News: हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में रात के समय सड़क पर मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो बहादराबाद बाइपास के अंडरपास का बताया जा रहा है। वीडियो में सड़क पर मगरमच्छ विचरण करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल बना गया है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ लोग मगरमच्छ के पास जाकर बेखौफ होकर उसका वीडियो बनाने लगे। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.