देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: रायपुर थाना क्षेत्र के सपेरा बस्ती में 27 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। यह कदम उठाने से कुछ देर पहले ही युवक ने यूपी के कुशीनगर में रह रही अपनी बहन को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा था कि वह मरने जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह सपेरा बस्ती से पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक की शिनाख्त सागर भारद्वाज (27) पुत्र हरि शंकर भारद्वाज के रूप में हुई है। जो मूल रूप से वसई, कुशीनगर (यूपी) का निवासी था। इसका परिवार हाल में यहां रहकर कामकाज करता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर बीती रात शराब के नशे में घर लौटा था और बिना खाना खाए कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे कुशीनगर से उसकी...