देहरादून, नवम्बर 19 -- Dehradun News: रुड़की। बस स्टैंड से शताब्दी द्वार तक संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में कुछ महिलाएं राहगीरों और यात्रियों को अपने जाल में फंसाने के लिए सक्रिय रहती हैं। अवैध देह व्यापार नेटवर्क में कुछ ई-रिक्शा चालकों की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। बुधवार देर शाम को छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक होमगार्ड समेत तीन महिलाओ को मौके से लेकर कोतवाली पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...