देहरादून, अगस्त 28 -- Dehradun News: रुड़की। रक्षाबंधन पर बहनों की भीड़ बढ़ने के बावजूद बसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह से दोपहर तक बस अड्डे पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं और कई लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की उम्मीद लेकर पहुंची बहनों को भी बसें नहीं मिलने से निराशा हुई। यात्रियों ने अतिरिक्त बसें संचालित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Roorki News: डग्गामारी नियंत्रित करने से अनियंत्रित हुई भीड़ यह भी पढ़ें- Kashipur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़, रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी...