Dehradun News: बसें कम चलने से यात्रियों को हुई परेशानी, कई रूटों पर इंतजार
देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून। रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से शुक्रवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कई चालक-परिचालकों के कार्य बहिष्कार के चलते ऋषिकेश, हरिद्वार समेत कई रूटों पर बसें कम चलीं। इससे यात्रियों को बसों के इंतजार में खड़े रहना पड़ा और अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। यूनियन ने कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम प्रबंधन को मांगपत्र सौंपने के साथ आंदोलन का नोटिस दिया था। इसमें कर्मचारियों के हितों, उनके शोषण और वेतन भुगतान से जुड़ी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। संगठन का आरोप है कि मांगपत्र सौंपे जाने के बावजूद निगम प्रबंधन ने वार्ता को गंभीरता से नहीं लिया। वार्ता के लिए समय पर सूचना नहीं मिलने से भी कर्मचारियों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.