देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: विकासनगर। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। सहसपुर विकासखंड के बटोली गांव को जोड़ने वाली सड़क शेरूखाला में बरसाती पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क का एक हिस्सा बह जाने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, शेरूखाला में बरसात के दौरान पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। इस बार तेज बारिश के कारण सड़क का हिस्सा बह गया, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पैदल चलने वाले लोगों को भी जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों, किसानों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का ...