Dehradun News: बद्रीपुर में अपना घर के बच्चों से मिले विधायक
देहरादून, अक्टूबर 2 -- Dehradun News: देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने शुक्रवार को बद्रीपुर स्थित अपना घर बालिका धाम जाकर वहां के बच्चों से मुलाकात की और बच्चों को फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित की। उन्होंने संस्था के संचालक एवं सहयोगी कर्मियों को उनकी सेवा भाव और समर्पण के लिए सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों की देखभाल शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए समर्पित संस्थाओं का सहयोग सभी को करना चाहिए। इस अवसर पर बद्रीपुर के पार्षद वीरेंद्र वालिया, नत्थनपुर के पार्षद मेहरबान सिंह भंडारी, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रेखा बिंजोला, मंडल उपाध्यक्ष आशीष कंडारी, डॉ. प्रमोद सिंह रावत, भाजपा नेत्री रेखा चमोली, मोहम्मद इलियास उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.