Dehradun News: बद्रीनाथ वन प्रभाग की नवनियुक्त उप वन संरक्षक ने पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: गोपेश्वर। बद्रीनाथ वन प्रभाग की नव नियुक्त उप वन संरक्षक प्रणाली रमेश ने जनपद में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर चमोली जिले के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उप वन संरक्षक प्रणाली रमेश ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। मुलाकात के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जनपद में वन एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग को लेकर बातचीत हुई। साथ ही वन क्षेत्रों की सुरक्षा, वन अपराधों की रोकथाम, वनाग्नि एवं आपदा जैसी परिस्थितियों में आपसी तालमेल को और मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.